JMM अध्यक्ष शिबू सोरेन ने कोरोना की रिपोर्ट आई निगेटिव, अस्पताल से मिली छुट्टी

Edited By Diksha kanojia, Updated: 07 Sep, 2020 12:04 PM

jmm president shibu soren reports corona negative hospital leave

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सुप्रीमो शिबू सोरेन की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद हरियाणा के मेदांता अस्पताल (गुरुग्राम) से उन्हें रविवार को छुट्टी दे दी गई।

रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सुप्रीमो शिबू सोरेन की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद हरियाणा के मेदांता अस्पताल (गुरुग्राम) से उन्हें रविवार को छुट्टी दे दी गई।

झामुमो ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोरेन के कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें मेदांता रांची में भर्ती कराया गया था। आरंभिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदांता गुरुग्राम में भर्ती करने के लिए 25 अगस्त को रांची से वाया बोकारो होते हुए भुवनेश्वर-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली ले जाया गया था। इसके लिए राजधानी में विशेष कोच जोड़ा गया था। गुरूजी को 26 अगस्त को मेदांता गुरुग्राम में भर्ती कराया गया था।

सूत्रों ने बताया कि करीब दो सप्ताह के इलाज के बाद शिबू सोरेन की कोविड जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। साथ ही सोरेन की अन्य बीमारियां भी अब नियंत्रण में हैं। इसके बाद अस्पताल ने सोरेन को डिस्चार्ज कर दिया। तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे सोरेन अभी दिल्ली में ही स्वास्थ्य लाभ करेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!