Edited By Diksha kanojia, Updated: 10 May, 2021 01:21 PM
इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने रविवार को अधिसूचना जारी कर दी है। यहां याद दिला दें कि बीते 20 अप्रैल को के के सोन कोरोना संक्रमित हुए थे। वर्तमान में वे आइसोलेशन में है। उल्लेखनीय है कि समय स्वास्थ्य सचिव का प्रभार...
रांचीः भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी के के सोन को झारखंड के स्वास्थ्य सचिव पद से हटा कर अब परिवहन विभाग का सचिव बनाया गया है।
इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने रविवार को अधिसूचना जारी कर दी है। यहां याद दिला दें कि बीते 20 अप्रैल को के के सोन कोरोना संक्रमित हुए थे। वर्तमान में वे आइसोलेशन में है। उल्लेखनीय है कि समय स्वास्थ्य सचिव का प्रभार अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह संभाल रहे हैं।