रांची में K.N त्रिपाठी बने 'राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस' के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Edited By Diksha kanojia, Updated: 17 Dec, 2020 05:34 PM

k n tripathi becomes national president of  national labor congress  in ranchi

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) ने झारखंड के पूर्व मंत्री के. एन त्रिपाठी को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है। राजधानी रांची में चल रहे इंटक के दो दिवसीय अधिवेशन के दूसरे दिन ने त्रिपाठी को राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुना गया है।

रांचीः राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) ने झारखंड के पूर्व मंत्री के. एन त्रिपाठी को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है। राजधानी रांची में चल रहे इंटक के दो दिवसीय अधिवेशन के दूसरे दिन ने त्रिपाठी को राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुना गया है।

वहीं, राष्ट्रीय महासचिव के पद पर के. के तिवारी को पुन: चुना गया। अधिवेशन के दौरान इंटक ने राज्य के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता के माध्यम से 17 सूत्री मांग प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय श्रम मंत्री से की है। श्रम मंत्री भोक्ता ने कहा कि प्रदेश में यदि कहीं भी यदि उचित मजदूरी नहीं मिलता है या श्रम कानूनों का पालन नहीं किया जाता है तो उनके संज्ञान में लायें। उन्होंने आग्रह किया कि झारखंड प्रदेश के साथ-साथ समूचे देश में श्रम कानूनों का पालन किया जाये साथ ही उन्होंने इंटक को हर संभव सहयोग की बात कही।

राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद श्री त्रिपाठी ने कहा कि देश विपरीत परिस्थितियों से गुजर रहा है क्योंकि लाखों किसान अभी कड़ाके की ठंढ में खुली रात में बिता रहे है। उन्होंने मजदूरों की लड़ाई को आजादी की लड़ाई से जोड़ते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने मजदूरों के हक की लड़ाई के लिए आज़ादी की लड़ाई शुरू की थी। आज वर्तमान परिस्थितियां ऐसी हैं कि देश उसी लडाई को लड़ने जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!