दुमका: टेम्पो पलटने से एक कांवरिया की मौत, 5 अन्य यात्री घायल

Edited By Nitika, Updated: 29 Jul, 2022 05:39 PM

kanwaria dies due to tempo overturn

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र के दुधानी गांव के समीप शुक्रवार की सुबह टेम्पो के पलट जाने से धनबाद जिला निवासी 18 वर्षीय एक किशोर कांवर यात्री की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए।

दुमकाः झारखंड में दुमका जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को टेम्पो के पलट जाने से एक कांवरिया की मौत हो गयी तथा पांच अन्य यात्री घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र के दुधानी गांव के समीप शुक्रवार की सुबह टेम्पो के पलट जाने से धनबाद जिला निवासी 18 वर्षीय एक किशोर कांवर यात्री की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान धनबाद जिला निवासी अमन पासवान के नाम से हुई है। सूत्रों ने बताया कि सभी यात्री देवघर में पूजा-अर्चना के बाद टेम्पो में सवार होकर बासुकीनाथ धाम पूजा-अर्चना के लिए आ रहे थे। इस बीच चालक द्वारा नियंत्रण खो देने से ऑटो रिक्शा पलट गया। वहीं घायलों को इलाज के लिए जरमुंडी स्वस्थ केन्द्र में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बता दें कि हादसे के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। सभी घायल कांवरियों का इलाज सीएचसी जरमुंडी में चल रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!