मल्लिकार्जुन खड़गे ने झारखंड में बिरसा मुंडा, मांझी, भगत, सिद्धो सहित सभी महान नायकों को किया नमन

Edited By Nitika, Updated: 14 May, 2024 01:33 PM

kharge paid tribute to birsa munda in jharkhand

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भगवान बिरसा मुंडा, बाबा तिलका मांझी, वीर बुधू भगत तथा सिद्धो कान्हू समेत झारखंड के सभी महान नायकों को नमन किया है। खड़गे ने कहा, 'भगवान बिरसा मुंडा, बाबा तिलका मांझी, वीर बुधू भगत तथा सिद्धो कान्हू समेत झारखंड...

 

नई दिल्ली/रांचीः कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भगवान बिरसा मुंडा, बाबा तिलका मांझी, वीर बुधू भगत तथा सिद्धो कान्हू समेत झारखंड के सभी महान नायकों को नमन किया है। खड़गे ने कहा, 'भगवान बिरसा मुंडा, बाबा तिलका मांझी, वीर बुधू भगत तथा सिद्धो कान्हू समेत झारखंड के सभी महान नायकों को नमन किया है।' उन्होंने कहा 'हज़ारीबाग़ कांग्रेस के इतिहास में एक विशेष महत्व रखता है।
Image
इस लोकसभा क्षेत्र के रामगढ़ ज़िले में 1940 में कांग्रेस का 53वां अधिवेशन मौलाना आजाद की अध्यक्षता में हुआ था। इस अधिवेशन का मुख्य प्रवेश द्वार महान नेता बिरसा मुंडा की याद को समर्पित था। यहीं ‘भारत छोड़ो' आंदोलन की नींव रखी गई थी। हज़ारीबाग़ ने जो जज़्बा तब अंग्रेजी हुकूमत के ख़िलाफ़ तब दिखाया था, उसी जज़्बे को फिर से दिखाने और संविधान और लोकतंत्र को बचाने का वक्त आ गया है।'

वहीं खड़गे ने कहा, 'चौथे दौर का मतदान चल रहा है। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में ज़बरदस्त वोटिंग की खबर है। मोदी जी और बीजेपी की सरकार का वापिस आना नामुमकिन है।' भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर चुनाव जीतने के बाद संविधान बदलने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा 'ये लोग संविधान को बदलने चाहते है। अगर 2024 में मोदी सरकार बनी तो सबसे पहला हमला संविधान पर होगा।
Image
प्रधानमंत्री मोदी और आरएसएस का गुप्त एजेंडा है, भारत के संविधान को उनकी विचारधारा के अनुसार बदला जाए। वो भारत के संविधान का विरोध शुरू से करते आए हैं। वो तिरंगे को भी भारत का ध्वज मानने से इंकार करते थे। वो एससी, एसटी और ओबीसी या किसी भी वर्ग के लिए आरक्षण को गलत मानते है।'

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!