Edited By Diksha kanojia, Updated: 27 Jun, 2020 04:00 PM
झारखंड के उग्रवाद प्रभावित लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र से पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया है।
लोहरदगाः झारखंड के उग्रवाद प्रभावित लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र से पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस दल ने चौकनी गांव स्थित उग्रवादी विजय साहू के घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार उग्रवादी पर आगजनी, लेवी (रंगदारी), धमकी देकर विकास कार्य रुकवाने समेत अन्य मामले दर्ज हैं।
सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी पहले भी दुष्कर्म और शस्त्र अधिनियम के तहत जेल भेजा जा चुका है। जेल से जमानत पर छूटने के बाद वह फिर से नक्सली कार्यों को अंजाम देने में जुट गया था।