Edited By Diksha kanojia, Updated: 09 Jul, 2020 12:49 PM
झारखंड विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है।
दुमकाः झारखंड विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों के संरक्षण में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में पत्थर, बालू और कोयले की खुली लूट की जा रही इससे राज्य के राजस्व को भारी नुकसान हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, मरांडी ने बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि हेमंत सरकार के पिछले छह महीने के दौरान राज्य की कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। उग्रवादी, चोरी, हत्या, अपहरण, डकैती सहित अन्य आराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है, जिसे नियंत्रण करने में सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है।
मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार खजाना खाली होने का बहाना बनाकर जनता को दिग्भ्रमित कर रही है जबकि राज्य के विभिन्न मद में जमा लगभग दस हजार करोड़ रुपए की राशि खाते में पड़े हैं।