गिरिडीहः भाकपा-माओवादी संगठन का कट्टर उग्रवादी मनोज राय गिरफ्तार

Edited By Diksha kanojia, Updated: 09 Sep, 2020 03:22 PM

manoj rai a radical militant of cpi maoist organization arrested

झारखंड में गिरिडीह जिला पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा-माओवादी) के कट्टर उग्रवादी मनोज राय को गिरफ्तार किया है।

गिरिडीहः झारखंड में गिरिडीह जिला पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा-माओवादी) के कट्टर उग्रवादी मनोज राय को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने मंगलवार को बताया कि सूचना के आधार पर लेढ़वा गांव से कट्टर माओवादी मनोज राय उर्फ मनोज दा उर्फ राजेश राय को गिरफ्तार किया गया है। मनोज राय के खिलाफ एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

रेणु ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) संतोष मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने माओवादी को लेढ़वा गांव से उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वह संगठन के ही एक सहयोगी के साथ एक शादी समारोह में पहुंचा था गिरफ्तार माओवादी के पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है।

बता दें कि मनोज के खिलाफ जिले के पीरटांड़ थाना में पांच, मधुबन थाना में दो, निमियाघाट और बगोदर में एक-एक मामले दर्ज हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!