Edited By Diksha kanojia, Updated: 17 Sep, 2020 05:58 PM
झारखंड में बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र में नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (CPI-Maoist) के उग्रवादियों की ओर से कई स्थानों पर पोस्टर चिपकाने से इलाके में दहशत है।
बोकारोः झारखंड में बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र में नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (CPI-Maoist) के उग्रवादियों की ओर से कई स्थानों पर पोस्टर चिपकाने से इलाके में दहशत है।
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि गोमिया थाना क्षेत्र में प्रखंड कार्यालय और बैंक मोड़ स्थित बस पड़ाव के निकट नक्सलियों ने कुछ जगहों पर पोस्टर चिपकाया है। स्थानीय लोगों से मामले की जानकारी मिलने के बाद पोस्टर को जब्त कर लिया गया है।
गोमिया थाना प्रभारी सृष्टिधर महतो ने कहा कि दो स्थानों पर बुधवार की रात नक्सलियों ने पोस्टर लगाया है। इस संबंध में जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने स्थानीय लोगों से भयभीत न होने की अपील भी की।