Edited By Diksha kanojia, Updated: 30 Jul, 2022 02:41 PM
मालूम हो कि एंजेल मेरीना तिर्की विकास नगर (नामकोम) रांची की रहने वाली हैं। एंजेल मेरीना तिर्की ने विगत 2 मई से 8 मई 2022 तक दिल्ली में आयोजित यूनाइटेड नेशंस अर्थ प्रतियोगिता में विजेता बनीं थीं। मौके पर मुख्यमंत्री ने एंजेल मेरीना तिर्की को...
रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधान सभा में मिस यूनाइटेड नेशंस अर्थ 2022 खिताब की विजयी प्रतिभागी एंजेल मेरीना तिर्की ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी।
मालूम हो कि एंजेल मेरीना तिर्की विकास नगर (नामकोम) रांची की रहने वाली हैं। एंजेल मेरीना तिर्की ने विगत 2 मई से 8 मई 2022 तक दिल्ली में आयोजित यूनाइटेड नेशंस अर्थ प्रतियोगिता में विजेता बनीं थीं। मौके पर मुख्यमंत्री ने एंजेल मेरीना तिर्की को बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।