Edited By Diksha kanojia, Updated: 30 Sep, 2020 02:22 PM
झारखंड में रांची जिले के ईटकी थाना क्षेत्र से पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट आफ इंडिया (पीएलएफआई) दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।
रांचीः झारखंड में रांची जिले के ईटकी थाना क्षेत्र से पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट आफ इंडिया (पीएलएफआई) दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि पीएलएफआई के दो उग्रवादी रंगदारी के रुपए लेने के लिए यहां आने वाले हैं। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कारर्वाई के लिए बेड़ो पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया। टीम ने ईटकी थाना क्षेत्र में मलार पुल के निकट से पीएलएफआई के दोनों उग्रवादी को गिरफ्तार कर लिया।
सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की पहचान सोनू कुमार उर्फ सोनू जायसवाल और लव बारला के रूप की गई है। इनके पास से एक लोडेड देशी पिस्तौल, प्रतिबंधित पोस्टर समेत कुछ अन्य सामान मिले हैं। गिरफ्तार उग्रवादियों से कई अहम जानकारियां मिली हैं जिसके आधार पर संगठन के अन्य उग्रवादियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।