नक्सलियों ने की महिला मुखिया की जमकर पिटाई, छानबीन में जुटी पुलिस

Edited By Diksha kanojia, Updated: 03 Aug, 2020 02:49 PM

naxalites beat up the female head fiercely police engaged in investigation

झारखंड में रांची जिले के चान्हो थाना क्षेत्र में बलसोकरा की महिला मुखिया की शनिवार की देर रात प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट आफ इंडिया (पीएलएफआई) के कई उग्रवादियों ने जमकर पिटाई कर दी।

रांचीः झारखंड में रांची जिले के चान्हो थाना क्षेत्र में बलसोकरा की महिला मुखिया की शनिवार की देर रात प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट आफ इंडिया (पीएलएफआई) के कई उग्रवादियों ने जमकर पिटाई कर दी।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने रविवार को बताया कि मुखिया झामको मुंडा के पाहन टोली स्थित घर पर करीब एक सप्ताह पूर्व एक पर्चा चिपका मिला था। इसमें नक्सलियों ने पांच लाख रुपए रंगदारी की मांग की थी। सुश्री मुंडा ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

बता दें कि पीएलएफआई के हथियारबंद नक्सली शनिवार देर रात झामको मुंडा के भाई के होटल पर पहुंचे। नक्सलियों मुखिया के भाई को झामको के घर लाए और दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलते ही नक्सली महिला मुखिया पर टूट पड़े और उसकी जमकर पिटाई की।

घटना में मुखिया गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!