त्याग एवं समर्पण के प्रतिमूर्ति थे नेताजी, आजादी में उनके योगदान को सदा रखा जाएगा यादः BJP

Edited By Ramanjot, Updated: 23 Jan, 2021 06:23 PM

netaji was a symbol of sacrifice and dedication bjp

झारखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को त्याग एवं समर्पण की प्रतिमूर्ति बताया और कहा कि देश की आजादी के लिए उनके योगदान को सदा याद रखा जाएगा।

रांचीः झारखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को त्याग एवं समर्पण की प्रतिमूर्ति बताया और कहा कि देश की आजादी के लिए उनके योगदान को सदा याद रखा जाएगा।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर नेताजी के चित्र पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह समेत अन्य नेताओं ने माल्यार्पण कर उनके पराक्रम को याद करते हुए नमन किया।

दीपक प्रकाश ने महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत माता के सच्चे सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी 125वीं जन्म-जयंती पर आज शत-शत नमन करते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए उनके त्याग और समर्पण को सदा याद रखा जाएगा। उनके अदम्य साहस और वीरता के सम्मान में पूरा राष्ट्र उनकी जयंती को 'पराक्रम दिवस' के रूप में मना रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!