खुशखबरीः स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले झारखंड का नया प्रतीक चिन्ह जारी

Edited By Nitika, Updated: 15 Aug, 2020 12:21 PM

new insignia of jharkhand released

झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो एवं राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन ने स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले शुक्रवार को राज्य के नए प्रतीक चिन्ह को जारी किया।

 

रांचीः झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो एवं राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन ने स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले शुक्रवार को राज्य के नए प्रतीक चिन्ह को जारी किया।

राज्यपाल ने प्रतीक चिन्ह जारी करने के बाद कहा कि यह प्रतीक चिन्ह राज्य की पहचान और स्वाभिमान से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि इसमें राज्य की संस्कृति, प्राकृतिक खनिज संपदा को समाहित किया गया है, जो अछ्वुत है। उन्होंने कहा पूरा विश्व आज कोरोना संक्रमण के दौर से गुजर रहा है। राज्य में भी संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में जांच की गति को और बढ़ाना होगा, ताकि सामुदायिक स्तर पर संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके।

वहीं द्रोपदी मूर्मू ने कहा कि मैं कोरोना योद्धाओं को नमन करती हूं, सम्मान करती हूं। उनके सार्थक प्रयास से हम कोरोना के विरुद्ध लड़ाई लड़ रहें हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!