अब एशियन गेम्स 2022 और ओलंपिक 2024 के लक्ष्य को लेकर तैयारी कर रही तीरंदाज दीपिका कुमारी

Edited By Diksha kanojia, Updated: 24 Aug, 2021 04:40 PM

now archer deepika kumari is preparing for asian games 2022

अतनु2008 से 2012 तख झारखंड का ही प्रतिनिधित्व किया था लेकिन बाद में वह अपने पैतृक राज्य पश्चिम बंगाल का प्रतिनिधित्व करने लगे। सम्मान समारोह में भाग लेने के बाद विशेष बातचीत में दीपिका ने बताया कि जिस तरह से टोक्यो ओलंपिक में पदक से चूकने के बावजूद...

 

रांचीः टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाली झारखंड की तीन खिलाड़ियों तीरंदाज दीपिका कुमारी और हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान एवं सलीमा टेटे को सोमवार को रांची में सम्मानित किया गया। रांची के सांसद संजय सेठ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में दीपिका कुमारी के पति और ओलंपियन तीरंदाज अतनु दास को भी सम्मानित किया गया।

अतनु 2008 से 2012 तख झारखंड का ही प्रतिनिधित्व किया था लेकिन बाद में वह अपने पैतृक राज्य पश्चिम बंगाल का प्रतिनिधित्व करने लगे। सम्मान समारोह में भाग लेने के बाद विशेष बातचीत में दीपिका ने बताया कि जिस तरह से टोक्यो ओलंपिक में पदक से चूकने के बावजूद देशभर में सपोर्ट मिल रहा है, उससे अगली प्रतियोगिताओं के लिए मनोबल बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पदक नहीं मिलने के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बातचीत कर हौसदा बढ़ाया, वह उससे काफी उत्साहित है।

वहीं रांची समेत देश के अन्य हिस्सों में जिस तरह से खिलाड़ियों का सम्मान हो रहा है, उससे भी सभी खिलाड़ी अभिभूत है। दीपिका ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में प्रदर्शन अच्छा रहा, लेकिन पदक तक नहीं पहुंच पायी, इसका अफसोस है, परंतु उम्मीद है कि अगली बार पेरिस में 2024 में होने वाले ओलंपिक में देश की उम्मीदों के अनुरूप पदक जरूर हासिल करने का प्रयास करूंगी। फिलहाल अगले साल चीन के हांगझोऊ में होने वाले एशियाई खेलों तथा 2024 में होने वाले पेरिस ओलंपिक पूरा ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करूंगी।

दीपिका इससे पहले वर्ष 2012 के लंदन ओलंपिक, 2016 के रियो ओलंपिक और 2020 के टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा ले चुकी है और अगली बार वह खेलती है, तो वह उनका चौथा ओलंपिक होगा। इस मौके पर दीपिका के पति और अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज अतनु दास ने कहा कि इस बार जो कमी रह गयी है, उन कभी को दूर करने के साथ ही खेल पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करेंगे, ताकि अगले ओलंपिक और अन्य स्पर्द्धाओं में वह भारत को पदक दिला सके।

दोनों ही खिलाड़ियों ने खेल मंत्रालय, साई और केंद्र तथा राज्य सरकार से मिल रही सुविधा के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्हें पूरा सहयोग मिल रहा है। दोनों हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे और निक्की प्रधान ने भी कहा कि उन्हें देश और झारखंड में जिस प्रकार का सपोर्ट लोगों से मिल रहा है उससे वह उत्साहित है उन्हें बेहतर करने की प्रेरणा मिली है। इस अवसर पर सांसद संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, नवीन जयसवाल और समरी लाल समेत अन्य गणमान्य लोगों ने इन चारों खिलाड़यिों को सम्मानित किया। विनय

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!