स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा- अधिकारी हो गए हैं ‘बेलगाम', रास्ते पर लाने के प्रयास जारी

Edited By Diksha kanojia, Updated: 13 Mar, 2022 10:44 AM

officers have become  belgaum  efforts are on to bring them back on track

मेदिनीनगर में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि अफसरशाही को सीधे रास्ते पर लाने के लिए कांग्रेस उनका ‘‘इलाज'''' करने की कोशिश में है और उनके विभाग में लोकहित में कांग्रेस जनों की...

 

मेदिनीनगरः झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शनिवार को कहा कि ‘‘राज्य में नौकरशाही के प्रभुत्व में इतनी वृद्धि हो गई है कि अधिकारी बेलगाम हो गये हैं।''

मेदिनीनगर में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि अफसरशाही को सीधे रास्ते पर लाने के लिए कांग्रेस उनका ‘‘इलाज'' करने की कोशिश में है और उनके विभाग में लोकहित में कांग्रेस जनों की रचनात्मक सलाह पर काम को उच्च प्राथमिकता देने का प्रयास जारी है।

गुप्ता ने भाषा संबंधी विवाद पर बिना किसी का नाम लिए कहा, ‘‘हिन्दी के सवाल पर कोई समझौता नहीं हो सकता जबकि मगही, भोजपुरी और अंगिका हमारी मूल जुबान है जिसके सम्मान से हम कांग्रेसी पीछे नहीं हट सकते।'' उन्होंने कहा, ‘‘मौजूदा दौर में सामाजिक सहिष्णुता में भारी कमी आई है। देश में गांधीवाद के मूल मंत्र सत्य एवं अहिंसा के मार्ग को खत्म करने के लिए गोडसेवादी कृत संकल्प हैं और हम उस रास्ते के लिए जान देने को तैयार हैं।''
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!