Edited By Diksha kanojia, Updated: 17 Apr, 2022 01:45 PM
पुलिस ने शनिवार को बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर राजपुर थानाक्षेत्र के टेमका गांव में शुक्रवार को छापा मारा गया और 43.1 किलोग्राम अफीम जब्त की गई। उसने बताया कि तीन लोग गिरफ्तार किए गए जिनमें दो बिहार के गया जिले के हैं।
चतराः झारखंड के चतरा जिले में तीन लोगों के पास से 43 लाख रुपये मूल्य की अफीम मिलने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर राजपुर थानाक्षेत्र के टेमका गांव में शुक्रवार को छापा मारा गया और 43.1 किलोग्राम अफीम जब्त की गई। उसने बताया कि तीन लोग गिरफ्तार किए गए जिनमें दो बिहार के गया जिले के हैं।
पुलिस के अनुसार इस सिलसिले में मादक पदार्थ संबंधित एनडीपीएस कानून की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।