हमारे खिलाड़ी हमारा गौरव हैं, और हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं: हेमत सोरेन

Edited By Diksha kanojia, Updated: 21 Mar, 2022 06:32 PM

our players are our pride and we are committed to ensuring that hemat soren

अब खिलाड़ी के प्रदर्शन पर निर्भर करता है कि वे 28 जुलाई 2022 से बर्मिघम लंदन में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 में झारखंड के लॉन बॉल खिलाड़ी का हिस्सा बन पाएंगे या नहीं।

रांचीः झारखंड के खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के प्रति संजीदा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के बाद झारखंड पुलिस के वरीय अधिकारियों ने जवानों के कॉमनवेल्थ गेम्स कैंप-2022 के चयन शिविर में भाग लेने के लिए आदेश निर्गत कर दिया है। अब खिलाड़ी के प्रदर्शन पर निर्भर करता है कि वे 28 जुलाई 2022 से बर्मिघम लंदन में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 में झारखंड के लॉन बॉल खिलाड़ी का हिस्सा बन पाएंगे या नहीं।

उल्लेखनीय है कि झारखंड के लॉन बॉल खिलाड़ियों का चयन दिल्ली में 15 मार्च से शुरू हो चुके ऑल इंडिया सेलेक्शन कैंप में हुआ है। लेकिन बॉलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित इस सलेक्शन कैंप में शामिल होने के लिए पुलिस विभाग ने खिलाड़ियों को छुट्टी नहीं दी थी। जबकि झारखंड बॉलिंग एसोसिएशन ने जैप एडीजी को पत्र लिखकर खिलाड़ियों को कैंप में शामिल होने के लिए 12 मार्च से तीन महीने की छुट्टी देने के लिए पत्र लिखा था।

इन खिलाड़ियों की नौकरी खेल कोटे से पुलिस में बतौर सिपाही हुई है। इस बाबत जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने आज झारखंड पुलिस के वरीय अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि मामले को अधिकारी जल्द से जल्द देखें। हमारे खिलाड़ी हमारा गौरव हैं, और हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि उन्हें राज्य और राष्ट्र के लिए खेलने के सभी अवसर प्राप्त हो।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!