Edited By Nitika, Updated: 12 May, 2021 09:32 PM
कोरोना के बाद अब ब्लैक फंगस का प्रकोप शुरू हो गया है। कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए लोगों में अब ब्लैक फंगस का खतरा बढ़ता जा रहा है। झारखंड में एक दर्जन से अधिक मरीजों में इसकी पुष्टि हुई है। वहीं अब धनबाद की 50 वर्षीय महिला में इंफेक्शन पाया गया है।
रांचीः कोरोना के बाद अब ब्लैक फंगस का प्रकोप शुरू हो गया है। कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए लोगों में अब ब्लैक फंगस का खतरा बढ़ता जा रहा है। झारखंड में एक दर्जन से अधिक मरीजों में इसकी पुष्टि हुई है। वहीं अब धनबाद की 50 वर्षीय महिला में इंफेक्शन पाया गया है।
धनबाद की बलियापुर रोड निवासी कोरोना संक्रमित 50 वर्षीय महिला में मंगलवार को ब्लैक फंगस इंफेक्शन की पुष्टि हुई। मरीज के मुंह-नाक में ब्लैक फंगस इंफेक्शन पाया गया है। उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है। उसमें ब्लैक फंगस 2 दिनों में विकसित हुए हैं। मरीज लंबे समय से किडनी, डायबिटीज रोग से पीड़ित है। कोरोना संक्रमित पाए जाने पर महिला को 8 दिन पहले इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं राज्य में ब्लैक फंगस का पहला मामला रविवार को रामगढ़ के 38 वर्षीय व्यक्ति में पाया गया था। उसके बाद सोमवार को रांची में इसके 3 और मरीज मिले, जिनमें से 2 लोगों की आंखों की रोशनी इंफेक्शन के कारण जा चुकी है।
बता दें कि ब्लैक फंगस इंफेक्शन को कोरोना के दौरान इस्तेमाल होने वाले स्ट्रॉयड, एंटी फंगल दवाओं के साइड इफेक्ट के रूप में देखा जा रहा है। इतना ही नहीं जान बचाने के लिए लोगों को आंखों को भी निकलवाना पड़ रहा है।