Edited By Diksha kanojia, Updated: 17 Oct, 2021 03:57 PM
जितेंद्र लोहरा का प्रशिक्षण जैप-9 साहेबगंज में चल रहा था। दुर्गापूजा त्योहार को देखते हुए उसकी एवं 20 अन्य की तैनाती महेशपुर इलाके में थी। लोहरा एवं तीन अन्य आज सुबह नदी में नहाने गए थे। वह फिसलकर गहरे पानी में चला गया और नदी में डूब गया।
पाकुड़ः झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप) का 22 वर्षीय एक जवान शनिवार को पाकुड़ जिले में बंसलोई नदी में डूब गया। यह जानकारी पुलिस ने दी।
जितेंद्र लोहरा का प्रशिक्षण जैप-9 साहेबगंज में चल रहा था। दुर्गापूजा त्योहार को देखते हुए उसकी एवं 20 अन्य की तैनाती महेशपुर इलाके में थी। लोहरा एवं तीन अन्य आज सुबह नदी में नहाने गए थे। वह फिसलकर गहरे पानी में चला गया और नदी में डूब गया।
उसे महेशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल भेज दिया लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक एच. पी. जनार्दन भी घटना की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे।