Edited By Diksha kanojia, Updated: 18 Jan, 2021 01:22 PM
झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने राज्य सरकार की स्थिरता को लेकर जारी अटकलों के बीच रविवार को एक बार फिर स्पष्ट किया कि राज्य की जनता ने पांच साल के लिए गठबंधन को जनादेश दिया है जो उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास कर रही है।
रांचीः झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने राज्य सरकार की स्थिरता को लेकर जारी अटकलों के बीच रविवार को एक बार फिर स्पष्ट किया कि राज्य की जनता ने पांच साल के लिए गठबंधन को जनादेश दिया है जो उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास कर रही है।
जानकारी के अनुसार, सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता हर दिन राज्य की हेमंत सोरेन सरकार को लेकर कुछ न कुछ अनर्गल बयानबाजी करती है, लेकिन वे साफ तौर पर आश्वस्त करना चाहते हैं कि झारखंड की जनता ने पूरे पांच साल के लिए गठबंधन सरकार को चुनी है। कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी पार्टी भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।
प्रशासनिक स्तर पर भी इसे लेकर बातचीत भी हुई है, कई समितियां जैसे निगरानी समिति, 20 सूत्री के सदस्य ग्रामीण स्तर पर भ्रष्टाचार रोकने में काम करते है। उन्होंने जनवितरण प्रणाली का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में इस प्रणाली में एक बड़ा लिकेज था। ऐसी समितियों का बंटवारा सहयोगी दलों के बीच जल्द हो, इसके पार्टी प्रयासरत है।