Edited By Diksha kanojia, Updated: 31 Aug, 2020 01:32 PM
झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में एक ठिकाने से पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।
रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में एक ठिकाने से पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस सूचना के आधार पर केतारी बागान स्थित एक घर में छापेमारी कर पीएलएफाआई के दो उग्रवादियों को देर रात हथियार समेत गिरफ्तार किया गया है। इनकी निशानदेही पर चार पिस्तौल और भारी संख्या में कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के क्रम में उग्रवादियों ने संगठन के इशारे पर लेवी वसूलने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार उग्रवादियों से लगातार पूछताछ की जा रही है।