पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 43 लाख रुपए उड़ाने वाले जामताड़ा के 2 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

Edited By Diksha kanojia, Updated: 26 Jul, 2022 06:33 PM

police got a big success arrested 2 cyber criminals of jamtara

जानकारी के अनुसार, जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बागबेर एवं बिराजपुर गांव में छापेमारी के दौरान मध्य प्रदेश साइबर पुलिस ने लगभग 43 लाख रुपए की ठगी के मामले में बिराजपुर से इकराम अंसारी को गिरफ्तार किया है।

जामताड़ाः झारखंड के जामताड़ा जिले के 2 साइबर अपराधियों को मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और जामताड़ा की साइबर सेल टीम के सहयोग से छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं अपराधियों को कोर्ट में पेश कर दोनों राज्यों की पुलिस ट्रांजिट रिमांड लेकर अपने साथ ले गई।

जानकारी के अनुसार, जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बागबेर एवं बिराजपुर गांव में छापेमारी के दौरान मध्य प्रदेश साइबर पुलिस ने लगभग 43 लाख रुपए की ठगी के मामले में बिराजपुर से इकराम अंसारी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बीते 28 अप्रैल को पेंशन का सही समय पर भुगतान किए जाने के नाम पर अकाउंट डिटेल और ओटीपी लेकर ठगी की घटना को अंजाम दिया गया। साथ ही रिटायर कर्मी के खाते से 2 बार में रुपए निकाल लिए गए।

वहीं दूसरे मामले में महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने लगभग 35 हजार की ठगी के मामले में बागबेर से मुख्तार अंसारी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बताया जा रहा है कि मुंबई सेंट्रल रेलवे के एक कर्मी से उबर कैब की बुकिंग के नाम पर इन लोगों ने ठगी की घटना को अंजाम दिया। घटना 28 दिसंबर 2021 की है। बता दें कि गिरफ्तारी के समय साइबर अपराधियों के पास से 14 मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!