Edited By Diksha kanojia, Updated: 09 Jul, 2020 11:48 AM
झारखंड के रामगढ़ जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण से बचाव का कारगर उपाय मास्क नहीं पहने वालों के खिलाफ बुधवार को विशेष अभियान चलाया। इस अभियान में करीब 15 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया गया।
रामगढ़ः झारखंड के रामगढ़ जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण से बचाव का कारगर उपाय मास्क नहीं पहने वालों के खिलाफ बुधवार को विशेष अभियान चलाया। इस अभियान में करीब 15 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया गया।
जानकारी के अनुसार, जिला परिवहन पदाधिकारी के. के. राजहंस ने बताया कि जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। उपायुक्त के बिना मॉस्क के बाहर नहीं निकलने के निर्देश के बावजूद कई बाइक सवार बिना मॉस्क पहने बाजार में घूमते पाए गए।
पदाधिकारी ने बताया कि कोरोना से बचने के लिए मॉस्क बेहद अनिवार्य है। जिन लोगों ने मॉस्क और हेलमेट नहीं पहना था, उन्हें पकड़ा गया है और उनसे जुर्माना वसूला किया गया।