झारखंड पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान संपन्न, कुल 61.65% हुई वोटिंग

Edited By Diksha kanojia, Updated: 14 May, 2022 05:43 PM

polling for the first phase of jharkhand panchayat elections concluded

झारखंड पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान संपन्न हो गए हैं। यह मतदान 21 जिलों में 9819 सीटों पर हुए। इसमें कुल 52 लाख 22 हजार 815 मतदाता शामिल हुए। 14,079 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान सुबह 7 बजे से 3 बजे तक हुआ।

रांचीः झारखंड पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान संपन्न हो गए हैं। यह मतदान 21 जिलों में 9819 सीटों पर 61.65% वोटिंग हुई। इसमें कुल 52 लाख 22 हजार 815 मतदाता शामिल हुए। 14,079 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान सुबह 7 बजे से 3 बजे तक हुआ। बता दें कि इ

इलामी पंचायत में ड्रोन की मदद से की जा रही निगरानी
पुलिस अधीक्षक हरुदीप पी जनार्दनन ने बताया कि पश्चिम बंगाल सीमा पर पाकुड़ जिले के इलामी पंचायत में ड्रोन की मदद से निगरानी रखी गई। उन्होंने कहा, ''अगर कोई चुनाव के दौरान गड़बड़ी पैदा करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।'' रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने सुबह चुनाव नियंत्रण कक्ष का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी तरह की गड़बड़ी की स्थिति में उन्हें तत्काल सूचित किया जाए।

चुनाव के बहिष्कार के बीच हर मतदान केंद्र पर महिलाओं की लंबी कतारें
अधिकारियों के अनुसार, लोहरदगा जिले के नक्सलवाद प्रभावित पेशरार और किस्को ब्लॉक में मतदान सुचारू रूप से चल रहा है। चुनाव के बहिष्कार के नक्सलियों के आह्वान के बीच हर मतदान केंद्र पर मतदाताओं, खासकर महिलाओं की लंबी कतारें दिखाई दे रही थीं। मतदान केंद्रों भारी संख्या में जवानों की तैनाती भी की गई थी। कुल 5,704 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है, जबकि 5,450 मतदान केंद्रों की पहचान अति संवेदनशील के रूप में की गई है। 
हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, ''झारखंड में शनिवार को पहले चरण के पंचायत चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया। सभी उम्मीदवारों, मतदाताओं और चुनाव कार्यकर्ताओं को लोकतंत्र के इस महापर्व की शुभकामनाएं।'' पहले चरण में 1,127 पंचायतों में 7,303 पंचायत सदस्यों, 1,117 मुखियाओं, 1,256 पंचायत समिति सदस्यों और 143 जिला परिषद सदस्यों के चयन के लिए मतदान हो रहा है। इस चरण में कुल 30,221 उम्मीदवार मैदान में हैं। पहले चरण में 6,231 सीटों पर निर्विरोध निर्णय लिया गया था। झारखंड में पंचायत चुनाव चार चरणों में होंगे और अंतिम चरण के लिए वोट 29 मई को डाले जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!