भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बोले- हेमंत सरकार में विधि व्यवस्था हुई ध्वस्त, उग्रवाद बढ़ा

Edited By Diksha kanojia, Updated: 22 Nov, 2021 12:30 PM

pradeep sinha said law and order collapsed in hemant government

सिन्हा ने रविवार को कहा कि अपराधियों और उग्रवादियों के चंगुल में प्रदेश चला गया है। उग्रवादियों और अपराधियों का बोलबाला हो चुका है। प्रदेश की जनता भयभीत है। रेड अलर्ट के बावजूद नक्सलियों ने एक बार फिर धनबाद मंडल के टोरी-लातेहार रेलखंड पर...

 

रांचीः भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने राज्य में बढ़ते उग्रवाद और अपराध की घटनाओं पर कहा कि प्रदेश हेमंत सरकार के हाथ से निकल चुका है।

सिन्हा ने रविवार को कहा कि अपराधियों और उग्रवादियों के चंगुल में प्रदेश चला गया है। उग्रवादियों और अपराधियों का बोलबाला हो चुका है। प्रदेश की जनता भयभीत है। रेड अलर्ट के बावजूद नक्सलियों ने एक बार फिर धनबाद मंडल के टोरी-लातेहार रेलखंड पर रिचुगुटा-डेमू स्टेशनों के बीच विस्फोट कर रेल की पटरी को उड़ा दिया। नक्सलियों ने धनबाद रेल मंडल के सीआईसी सेक्शन में धमाका कर हेमन्त सरकार को खुलेआम चुनौती दिया है। सिन्हा ने कहा कि दिनदहाड़े हत्या, लूट, दुष्कर्म हो रहा है। अपराधियों का मनोबल हेमंत सरकार में बढ़ चुका है, अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। सरकार विकास कार्य तो दूर आम जनता को सुरक्षा देने में भी विफल रही है।

हेमन्त सरकार में शामिल मंत्री से लेकर विधायक तक भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने में लगे हैं। खनिज संपदा की लूट मची है। सरकार में शामिल कांग्रेस, जेएमएम और राजद के समर्थक खनिज संपदा को लूटने में लगे हुए हैं। सरकार और सरकार के समर्थक लूट मचाने में लगे हैं। हेमन्त सरकार पोस्टरबाजी और बयानबाजी कर जनता को गुमराह करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि 23 महीने में सत्ता की कलाई खुल चुकी है। जनता खुद को ठगा हुआ महशुश कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!