23-24 अक्टूबर को होने वाली BJP ST की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक की तैयारियां शुरू

Edited By Diksha kanojia, Updated: 20 Oct, 2021 10:43 AM

preparations begin for bjp st nwc meeting to be held on 23 24 october

इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यकर्ता समर्पित भाव से कार्यसमिति बैठक को सफल बनाने का लक्ष्य निर्धारित करें। उन्होंने कहा कि सभी प्रभारी अपने अपने तय जबाबदेही पर कार्य करना शुरू करे। उन्होंने...

 

रांचीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनुसूचित जनजाति मोर्चा की 23-24 अक्टूबर को होने वाली दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक की तैयारियां शुरू हो गई हैं। भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यालय में आज संचालन समिति एवं विभिन्न विभागों के प्रभारियों की बैठक हुई।

इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यकर्ता समर्पित भाव से कार्यसमिति बैठक को सफल बनाने का लक्ष्य निर्धारित करें। उन्होंने कहा कि सभी प्रभारी अपने अपने तय जबाबदेही पर कार्य करना शुरू करे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता इस कार्यसमिति बैठक को ऐतिहासिक बनाने के लिए जुट जाएं।

सिंह ने कहा कि देश भर से आने वाले अतिथियों का स्वागत-सत्कार में कही कोई कमी नही रहे, कार्यकर्ता इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखे। झारखंड आने के बाद अतिथियों का आदर-सत्कार इस भाव से करे कि उन्हें यहां के कार्यकर्ताओं से अपनत्व का भाव प्रकट हो। बैठक में मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव समेत अन्य नेता उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!