Edited By Diksha kanojia, Updated: 16 Jul, 2022 02:37 PM
विदित हो कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के 65वें सम्मेलन 20 से 26 अगस्त 2022 को हेलीफैक्स कनाडा में आयोजित है। इस सम्मेलन में महतो झारखंड सीपीए शाखा के प्रतिनिधि के रूप में सम्मिलित होंगे।
रांचीः झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने आज लोकसभा में आयोजित 65वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की ब्रीफिंग मीटिंग में पीठासीन अधिकारियों के साथ भाग लिया। इस ब्रीफिंग मीटिंग की अध्यक्षता लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला कर रहे थे।
विदित हो कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के 65वें सम्मेलन 20 से 26 अगस्त 2022 को हेलीफैक्स कनाडा में आयोजित है। इस सम्मेलन में महतो झारखंड सीपीए शाखा के प्रतिनिधि के रूप में सम्मिलित होंगे।
इसके अलावा सदस्य लंबोदर महतो एवं सदस्य निरल पूरती भी आज दिल्ली के ब्रीफिंग मीटिंग में सम्मिलित हुए। ये दोनों झारखंड सीपीए शाखा से आब्जर्वर के रूप में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के हेलीफैक्स में होने वाली 65वें सम्मेलन में शामिल होंगे।