Edited By Diksha kanojia, Updated: 09 Feb, 2021 04:05 PM
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने फिर से एक बार राज्य सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री शरीर से जरूर सक्षम है, लेकिन बुद्धि से अक्षम है, यही कारण है कि यह सरकार दिग्भ्रमित है। दास ने हेमंत सरकार पर आरोप लगाते हुए...
रांचीः झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने फिर से एक बार राज्य सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री शरीर से जरूर सक्षम है, लेकिन बुद्धि से अक्षम है, यही कारण है कि यह सरकार दिग्भ्रमित है।
दास ने हेमंत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, मौजूदा सरकार बदले की भावना से जनकल्याणकारी योजनाओं को एक एक करके बंद कर रही है। यह सरकार महिला, किसान और युवा विरोधी सरकार है। वहीं उन्होंने झारखंड में किसान आंदोलन के समर्थन में चक्का जाम पर निशाना साधते हुए कहा है कि यह सरकार किसानों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रही है चक्का जाम मे किसान नही जेएमएम और कांग्रेस के नेता शामिल थे।
इसी के साथ ही पूर्व सीएम ने नवसेना के जवान सूरज दुबे की हत्या की घटना की निंदा की और घटना की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। साथ ही परिवार वालों को पार्टी के तरफ से सहयोग का भरोसा दिलाया। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उत्तराखंड में हुई त्रासदी पर दुख व्यक्त भी किया।