अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर रघुवर दास ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Edited By Nitika, Updated: 16 Aug, 2020 03:59 PM

raghuvar das paid floral tribute

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रघुवर दास ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 

रांचीः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रघुवर दास ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड युग पुरुष भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने ही झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिया। दशकों तक चले आंदोलन के बाद उनके अटल इरादों के कारण झारखंड अस्तित्व में आया। उनकी पुण्यतिथि पर समस्त झारखंडवासियों की ओर से शत शत नमन।

वहीं रघुवर दास ने कहा कि भारतीय राजनीति के पितृ पुरुष, हम कार्यकर्ताओं के पथदर्शक, प्रखर वक्ता, कुशल प्रशासक, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। वे आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी सीख हम सभी का सदैव मार्गदर्शन करती रहेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!