Edited By Diksha kanojia, Updated: 04 Aug, 2021 03:20 PM
रामगढ़ के मंडलीय वन्य अधिकारी वेद प्रकाश कंबोज ने बताया कि नौ जंगली हाथियों का एक झुंड मंगलवार को गोला के जंगलों में भोजन की तलाश में पहुंचा और वहां उन्होंने पहले तो साठ वर्षीय राराचंद महतो को कुचल कर मार दिया और फिर वहां अपने खेतों की ओर जा रहे तीन...
रामगढ़ः झारखंड के रामगढ़ जिले में गोला ब्लॉक के मसारीडीह गांव में मंगलवार तड़के जंगली हाथियों के झुंड ने एक साठ वर्षीय बुजुर्ग को कुचल कर मार दिया जबकि तीन अन्य ग्रामीणों को घायल कर दिया।
रामगढ़ के मंडलीय वन्य अधिकारी वेद प्रकाश कंबोज ने बताया कि नौ जंगली हाथियों का एक झुंड मंगलवार को गोला के जंगलों में भोजन की तलाश में पहुंचा और वहां उन्होंने पहले तो साठ वर्षीय राराचंद महतो को कुचल कर मार दिया और फिर वहां अपने खेतों की ओर जा रहे तीन अन्य किसानों को पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हाथी वहां आंगनवाड़ी केन्द्र पर रखे अनाज भी चट कर गए और उन्होंने आसपास के मकानों में तोड़फोड़ की।
कंबोज ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी गयी है। दूसरी ओर जंगली हाथियों को वापस जंगल की ओर भगाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।