Edited By Khushi, Updated: 01 Dec, 2022 11:28 AM
झारखंड के धनबाद जिले के एसएमएस में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अस्पताल में रखे गए 2 शव के शरीर पर जख्म के निशान मिले।
धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले के एसएमएस में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अस्पताल में रखे गए 2 शव के शरीर पर जख्म के निशान मिले। इस घटना को लेकर मृतकों के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। परिजनों ने अस्पताल के कर्मचारियों पर शव की किडनी निकालने का आरोप लगाया है।
SNMMC में शव के साथ हुई छेड़छाड़
मामला जिले के एसएमएस अस्पताल का है। जहां 2 शवों के एक निश्चित स्थान पर जख्म के निशान पाए गए। इसके चलते परिजनों ने अस्पताल के कर्मचारियों पर शवों के शरीर के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। वहीं, इस मामले में अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि शव को चूहों ने कुतर डाला, इसलिए जख्म के निशान दिख रहे हैं।
चूहें कैसे काट सकते हैं
इस मामले में परिजनों का कहना है 2 मृतकों के शवों को एक निश्चित स्थान पर चूहे द्वारा कैसे काटा जा सकता है? यह संदेहास्पद है कि 2 शवों को एक ही जगह चूहे कुतर डालें। परिजनों ने मामले की जांच की मांग की है।
मामले की जांच की जाएगी
प्रभारी अस्पताल अधीक्षक अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा है कि चूहों द्वारा मरीजों को नुकसान पहले जरूर होता था पर अब इसकी रोकथाम ने लिए कई उपाय किए गए हैं। शव के साथ छेड़छाड़ की गई है या नहीं, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।