झारखंड में बढ़ती गौ तस्करी देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा: मिलिंद परांडे

Edited By Diksha kanojia, Updated: 21 Jul, 2022 04:34 PM

rising cow smuggling is a threat to internal security of country milind

विहिप के केन्द्रीय महा मंत्री मिलिंद परांडे ने आज कहा है कि एक जाबांज महिला पुलिस अधिकारी के राजधानी रांची में गौ तस्करों द्वारा नृशंस हत्या ने ना सिर्फ राज्य की कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगाया है वल्कि यह भी साबित कर दिया है

रांचीः झारखंड में महिला पुलिस अधिकारी की गौ तस्करों द्वारा नृशंस हत्या पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए विश्व हिन्दू परिषद ने गौ तस्करों को पूरी तरह कुचलने की मांग की है।

विहिप के केन्द्रीय महा मंत्री मिलिंद परांडे ने आज कहा है कि एक जाबांज महिला पुलिस अधिकारी के राजधानी रांची में गौ तस्करों द्वारा नृशंस हत्या ने ना सिर्फ राज्य की कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगाया है वल्कि यह भी साबित कर दिया है कि इस्लामिक जिहादियों व गौ-तस्करों के हौसले कितने बुलंद हैं। पुलिस अधिकारी संध्या के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उन्होंने राज्य सरकार से उनके परिवार को उचित आर्थिक सहायता शीघ्र दिए जाने के साथ राज्य में गौ तस्करों की कारगुजारियों को कठोरता से कुचलने का आग्रह किया है।

परांडे ने कहा कि झारखंड गौ तस्करों का स्वर्ग बन चुका है। राज्य से होकर बड़े पैमाने पर गौ बंस को कटाई के लिए बंगाल ले जाया जा रहा है। ऐसे सभी मार्गों को गौ तस्करों के लिए अबिलंब सील किए जाने की आवश्यकता है। अनेक बार ये तथ्य उजागर हुए हैं कि गौ तस्करी का पैसा जकात, जिहाद व आतंकवाद में लगाया जा रहा है। इस अवैध तस्करी से ना सिर्फ हिन्दू आस्था पर चोट पहुंचाई जा रही है अपितु, गौ-तस्करी से देश की आंतरिक सुरक्षा को भी गंभीर खतरा है। विश्व हिन्दू परिषद की मांग है कि राज्य में गौ हत्याओं, गौ तस्करी व जिहादी गतिविधियों के विरुद्ध सरकार कठोर कार्यवाही करे। उन्होंने घोषणा की कि बहन संध्या को श्रद्धांजलि तथा गौ तस्करी पर पूर्ण विराम लगाने के लिए विहिप कार्यकर्ता शुक्रवार 22 जुलाई को झारखंड में राज्य व्यापी धरना प्रदर्शन करेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!