Edited By Nitika, Updated: 30 Jul, 2021 12:31 PM
राजद ने पेट्रोलियम पदार्थ के कीमतों में लगातार जारी वृद्धि और बेतहाशा महंगाई के विरोध में गुरुवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही केन्द्र सरकार के जनविरोधी नीतियों पर विरोध जताया।
दुमकाः राजद ने पेट्रोलियम पदार्थ के कीमतों में लगातार जारी वृद्धि और बेतहाशा महंगाई के विरोध में गुरुवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही केन्द्र सरकार के जनविरोधी नीतियों पर विरोध जताया।
राजद के जिला अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जरमुंडी प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। राजद नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। पेट्रोलियम पदार्थ जैसे डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। खाद्यान्न की कीमत काफी बढ़ गई है। 80 से 90 रुपए में मिलने वाला सरसों तेल वर्तमान में 200 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
वहीं नेताओं ने कहा कि राज्य में महंगाई के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत की गई है। केंद्र की मोदी सरकार सिर्फ पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए नई नई नीति बना रही हे हैं। देश के महत्वपूर्ण संस्थानों को बेचा जा रहा है। देश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, किसान फटे हाल हो रहे हैं। लेकिन केंद्र सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। इसलिए राजद ने केंद्र सरकार की गलत नीतियों का विरोध सड़क से लेकर संसद तक करने का निर्णय लिया है।