जामताड़ा में अपराधियों के हौसले बुलंद, गृह स्वामी को बंधक बनाकर 7 लाख से ज्यादा की लूट

Edited By Nitika, Updated: 24 Jun, 2022 04:39 PM

robbery of more than 7 lakhs by taking home owner hostage

झारखंड में जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के डाभाकेंद गांव में अज्ञात अपराधियों ने गृहस्वामी को बंधक बनाकर सात लाख रुपए से अधिक की संपत्ति लूट ली।

 

जामताड़ाः झारखंड में जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के डाभाकेंद गांव में अज्ञात अपराधियों ने गृहस्वामी को बंधक बनाकर सात लाख रुपए से अधिक की संपत्ति लूट ली।

पुलिस सू्त्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि लगभग 15 की संख्या में आए देर रात अपराधियों ने एक ही आंगन में रह रहे 3 परिवारों को लूट लिया। तकरीबन एक बजे 15 की संख्या में अज्ञात अपराधियों ने धावा बोलकर दुबराज मंडल, राम प्रसाद मंडल और मनोज मंडल के घर नगदी जेवर एवं सहित लगभग 7 लाख मूल्य के सामान लेकर चले गए। पीड़ितों ने बताया कि घर में एक माह बाद शादी है। इसको लेकर घर में कुछ नगद और गहने रखे हुए थे। डकैतो ने घर में रखे नगद रुपए और जेवरात लूट लिया। अपराधी लगभग 2 घंटे तक घर में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।

वहीं मामले को लेकर नारायणपुर अंचल के पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। जिले की सीमा को सील कर दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!