भारतीय महिला हॉकी टीम की प्रमुख सदस्य सलीमा टेटे और संगीता कुमारी ने राष्ट्रमंडल खेल में जीता कांस्य पदक

Edited By Diksha kanojia, Updated: 18 Aug, 2022 02:01 PM

salima tete and sangeeta kumari key members of the indian women s

दोनों ही खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है जहां सलीमा टेटे ने प्रतियोगिता में 3 गोल की वही संगीता कुमारी ने एक गोल कर प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया है। इंग्लैंड से लौटने के बाद आज पहली बार अपने गृह जिला सिमडेगा पहुंचने पर...

रांचीः इंग्लैंड के बर्मिंघम में 29 जुलाई से 8 अगस्त तक आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने 16 वर्षों के बाद कांस्य पदक प्राप्त की। कांस्य पदक विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड के सिमडेगा जिला के दो स्टार बेटियां सलीमां टेटेऔर संगीता कुमारी भी शामिल थी।

दोनों ही खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है जहां सलीमा टेटे ने प्रतियोगिता में 3 गोल की वही संगीता कुमारी ने एक गोल कर प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया है। इंग्लैंड से लौटने के बाद आज पहली बार अपने गृह जिला सिमडेगा पहुंचने पर हॉकी सिमडेगा के द्वारा संघ के सदस्य एवं खिलाड़ियों ने उनका स्वागत किया। दोनों ही खिलाड़ियों के पहुंचते ही फूल माला और बुके देकर सम्मानित किया गया। उनके स्वागत में उपस्थित छोटे-छोटे खिलाड़यिों को दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने खेल की शुरुआत किस तरह की एवम राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से होते हुए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में किस तरह पहुंची, किन-किन टीमों के विरुद्ध किस तरह का खेल खेले ये सारी बातों को बच्चों को दोनो खिलाड़ियों ने बारी बारी से बताया।

दोनों बेटियों ने प्रधानमंत्री के साथ बिताए अपने कार्यक्रमों की जानकारी भी बच्चों को दी। छोटे उम्र के खिलाड़ियों ने भी अपने साथ स्टार दीदियों को पाकर काफी खुश हुए और कई छोटे खिलाड़ियों ने जानना चाहा कि आप किस किस देश के साथ खेले, कौन-कौन सा देश का भ्रमण के साथ ही किस देश में सबसे अच्छा खेलने का मजा आया। सभी बच्चे ने इन स्टार खिलाड़ियों से मिलकर खुश हुए। स्वागत कार्यक्रम में हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने दोनों ही खिलाड़ियों के शुरुआत के दिनों की बात छोटे खिलाड़ियों को बतलाए और कहा कि आप लोगों की तरह ये भी इसी घास फूस और उबड़ खाबड़ वाले मैदान से खेलते हुए जिला स्तर तक आए, जिला स्तर से राज्य स्तर, राज्य स्तर से राष्ट्रीय स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर के बाद अब अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे हैं आप लोग भी मेहनत करेंगे और अनुशासित रहेंगे तो आप भी इस मुकाम को हासिल कर सकते। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!