Edited By Nitika, Updated: 18 Jul, 2021 05:23 PM
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान खुर्शीद ने झारखंड में कोरोना की तीसरी लहर को लेकर तैयारियों के बारे में जाना।
रांचीः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान खुर्शीद ने झारखंड में कोरोना की तीसरी लहर को लेकर तैयारियों के बारे में जाना।
सलमान खुर्शीद ने कोरोना काल में अब तक किए गए कार्यों की भी सराहना की। सरकार कार्यों के जरिए आमजनों की उम्मीदों पर कैसे खरा उतरे इस पर भी चर्चा हुई।