लोहरदगा के घने जंगलों व पहाड़ी क्षेत्र में लगातार पांचवें दिन भी उग्रवादियों के खिलाफ सर्च अभियान जारी

Edited By Diksha kanojia, Updated: 14 Feb, 2022 01:05 PM

search operation against militants continues in lohardaga for the fifth day

अभियान के दौरान तीन जवान IED ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें एअरलिफ्ट कर मेडिका हॉस्पिटल पहुंचाया गया था जहाँ उनकी इलाज चल रही हैं। बतातें चलें कि पुलिस और भाकपा माओवादी संगठन के बीच गुरुवार शाम को मुठभेड़ हुई थी।

 

लोहरदगाः झारखंड के लोहरदगा पेशरार प्रखंड के सुदूरवर्ती घने जंगली व पहाड़ी क्षेत्र के बुलबुल जंगलो में आज लगातार पांचवें दिन भी भाकपा माओवादी उग्रवादियों के खिलाफ सर्च अभियान जारी है। सर्च अभियान के दौरान पुलिस के साथ तीन चार बार मुठभेड़ हुई।

अभियान के दौरान तीन जवान IED ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें एअरलिफ्ट कर मेडिका हॉस्पिटल पहुंचाया गया था जहाँ उनकी इलाज चल रही हैं। बतातें चलें कि पुलिस और भाकपा माओवादी संगठन के बीच गुरुवार शाम को मुठभेड़ हुई थी। दोनों ओर से हुई गोलीबारी हुई। पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे थे। CRPF पुलिस के द्वारा जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान आईडी ब्लास्ट हुआ और दो जवान घायल हो गए है। वहीं पुलिस को उग्रवादियों के खिलाफ सर्च अभियान में बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस ने उग्रवादियों के कई बंकर को ध्वस्त किए हैं। जहां एक मैगजीन, उग्रवादी साहित्य, पर्चा, पिट्ठू बैग, चाकू, इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, कई सिम समेत मोबाईल , हैंड ग्लोब, कपड़ा व अन्य उग्रवादी के उपयोगी सामग्री बरामद किया गया हैं। हालांकि पुलिस और उग्रवादियों के बीच दो तीन बार मुठभेड़ हुई। लेकिन मुठभेड़ में कोई हताहत की सूचना नहीं है। वही जिले के कोई आला अधिकारी द्वारा अब तक विशेष जानकारी नही दी गयी है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!