Edited By Diksha kanojia, Updated: 12 Aug, 2021 05:57 PM
जानकारी के अनुसार, सरायकेला के चांडिल थाना क्षेत्र में प्रेमी अपनी पहली प्रेमिका को छोड़कर दूसरी प्रेमिका के साथ बाजार में घूम रही था। इस दौरान उसकी पहली प्रेमिका अपनी सहेली के साथ कार से उसी बाजार से गुजर रही थी। अचानक उसकी नजर अपने प्रेमी और दूसरी...
रांचीः झारखंड से एक वीडियो सोशल मीडिया से खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक बायफ्रेंड के लिए 2 लड़कियां आपस में बुरी तरह लड़ रहीं हैं। दरअसल, यह मामला झारखंड के सरायकेला जिला का जहां एक युवक पहली गर्लफ्रेंड को धोखा देकर दूसरी के साथ बाजार में खुलेआम घूम रहा था। वहीं जब पहली गर्लफ्रेंड ने उन्हें इस तरह घूमते हुए देख लिया तब सड़क पर ही बवाल मचा दिया।
जानकारी के अनुसार, सरायकेला के चांडिल थाना क्षेत्र में प्रेमी अपनी पहली प्रेमिका को छोड़कर दूसरी प्रेमिका के साथ बाजार में घूम रही था। इस दौरान उसकी पहली प्रेमिका अपनी सहेली के साथ कार से उसी बाजार से गुजर रही थी। अचानक उसकी नजर अपने प्रेमी और दूसरी लड़की पर पड़ी तब उसने कार दोनों के आगे लगाकर रोकी। पहली प्रेमिका को एक दम अपने सामने देखकर युवक हक्का-बक्का रह गया और दोनों को समझाने की कोशिश करने लगा पर दोनों लड़कियों ने उसकी एक न सुनी और एक दूसरे पर झपट पड़ी।
इस घटना के दौरान बाजार में लोगों की भीड़ जमा हो गई, कई लोगों ने उन दोनों को अलग करने का भी प्रयास किया लेकिन वह नाकाम रहे। दोनों लड़कियों ने एक दूसरे को घसीट-घसीटकर और पटक पटक कर खूह मारा। इस दौरान पहली प्रेमिका की सहेली ने दूसरी लड़की को घसीट कर हटाने की कोशिश की तो युवक ने उसे थप्पड़ जड़ दिया जिसके बाद युवक ने दूसरी गर्लफ्रेंड को सड़क से उठाया और साइड में ले गया। इस घटना को भीड़ में खड़े एक युवक ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बता दें कि वीडियो में बिल्कुल भी पता नहीं चल पा रहा है कि वह चारों कहां के रहने वाले हैं उनके क्या नाम हैं।