तेजस्वी यादव ने CM हेमंत से की मुलाकात, गठबंधन की मजबूती के संदर्भ में की चर्चा

Edited By Diksha kanojia, Updated: 20 Sep, 2021 05:11 PM

senior rjd leader tejashwi yadav met cm hemant

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, तेजस्वी यादव भाई से आवास में मुलाकात हुई।'''' दो दिनों के झारखंड दौरे पर यहां शुक्रवार शाम को पहुंचे राजद नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी संगठन को मजबूत...

रांचीः बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यालय ने एक विज्ञप्ति में इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात करने बिहार में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल सहयोगी और झारखंड सरकार में राजद के एकमात्र मंत्री सत्यानंद भोक्ता के साथ यहां मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, तेजस्वी यादव भाई से आवास में मुलाकात हुई।'' दो दिनों के झारखंड दौरे पर यहां शुक्रवार शाम को पहुंचे राजद नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए पिछले दो दिनों में पार्टी की अनेक संगठनात्मक बैठकें भी कीं। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी तेजस्वी यादव से मुलाकात की और इस दौरान झारखंड में संगठन, जनहित के मुद्दों और गठबंधन की मजबूती के संदर्भ में चर्चा की। तेजस्वी यादव ने ठाकुर को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दीं।

इससे पूर्व यहां पहुंचने पर शनिवार को तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा था कि रांची पहुंचने पर भगवान बिरसा मुंडा और जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। झारखंड संघर्षों की भूमि है। उन्होंने कहा, ‘‘यहां के खनिज और संसाधनों से देश आगे बढ़ता है। जितना झारखंड देश को देता है उतना केंद्र सरकार झारखंड को वापस नहीं लौटाती। हमें बिहार और झारखंड को देश में अव्वल प्रदेश बनाना है। जब तक पुराना बिहार यानि बिहार, झारखंड व ओडिशा आगे नहीं बढ़ेगा तब तक देश आगे नहीं बढ़ेगा।''

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!