Edited By Diksha kanojia, Updated: 24 Apr, 2021 01:22 PM
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि जिले के बामनी गांव के प्रमुख के भतीजे बुलबुल पात्रो ने गांव में भोक्ता मेला का आयोजन किया था। नीमडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार एवं नीमडीह थाना प्रभारी मो. अली अकबर पुलिस बल के साथ बामनी गांव पहुंचे। उन्होंने...
सरायकेलाः झारखंड में सरायकेला खरसांवा जिले के नीमडीह में कोरोना गाइडलाइन के तहत एक कार्यक्रम को बंद कराने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया जिसमें थाना प्रभारी समेत दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि जिले के बामनी गांव के प्रमुख के भतीजे बुलबुल पात्रो ने गांव में भोक्ता मेला का आयोजन किया था। नीमडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार एवं नीमडीह थाना प्रभारी मो. अली अकबर पुलिस बल के साथ बामनी गांव पहुंचे। उन्होंने आयोजकों से मेला बन्द करने के लिए कहा जिस पर बुलबुल और उसके समर्थक पुलिस के साथ उलझ गये।
सूत्रों ने बताया कि दोनों तरफ से मारपीट में थाना प्रभारी और एक पुलिस पदाधिकारी घायल हो गए। सभी घायलों का नीमडीह स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। सूचना पर घटनास्थल पर अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल रंजीत लोहरा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह सह दलबल पहुंचे और जांच कर नीमडीह प्रमुख आषित पात्रो एवं उनके भतीजे बुलबुल के साथ अन्य साथ लोगों को गिरप्तार कर लिया है।