पलामू में JJMP के छह सशस्त्र उग्रवादी गिरफ्तार, रंगदारी वसूलने का कर रहे थे काम

Edited By Diksha kanojia, Updated: 26 Feb, 2022 10:20 PM

six armed militants of jjmp arrested in palamu

पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार सभी उग्रवादी बिहार के सीमावर्ती जिले औरंगाबाद के रहने वाले हैं और उनके खिलाफ दर्जन भर से अधिक उग्रवादी और आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि दोनों राज्यों की पुलिस को इन...

 

मेदिनीनगरः झारखंड और बिहार पुलिस के संयुक्त दल ने प्रतिबंधित झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के स्वयंभू एरिया कमांडर समेत छह उग्रवादियों को शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार सभी उग्रवादी बिहार के सीमावर्ती जिले औरंगाबाद के रहने वाले हैं और उनके खिलाफ दर्जन भर से अधिक उग्रवादी और आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि दोनों राज्यों की पुलिस को इन उग्रवादियों की तलाश थी। सिन्हा ने बताया कि हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पोलडीह गांव के समीप सरसों के खेत से जेजेएमपी के स्वयंभू एरिया कमांडर अरविंद राम (40), संजय राम (30), कृष्णा यादव (32), मनोज चौहान (28), अजय कुमार यादव (38) और परमात्मा राम (50) को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि ये सभी लेवी नहीं देने वालों को प्रताड़ित करने की योजना बना रहे थे।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, अरविंद कुटुम्बा थाना क्षेत्र के कुटकुर गांव का निवासी है, वहीं संजय नबीनगर थाना क्षेत्र के तेन्दुआ, कृष्णा और अजय नबीनगर थानाक्षेत्र के पटखोलिया जबकि मनोज, शिवसागर और परमात्मा इसी थाना क्षेत्र के मकदुमपुर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने इन उग्रवादियों के पास से एक-एक देशी राइफल एवं पिस्तौल, दस कारतूस और सात मोबाइल फोन बरामद किये हैं। मेदिनीनगर में सिन्हा ने बताया कि अरविंद राम के खिलाफ 15 आपराधिक एवं उग्रवादी घटनाओं के मामले अदालतों में विचाराधीन हैं। उन्होंने बताया कि वह दो साल पहले ही जमानत पर जेल से बाहर निकला था और जेजेएमपवी के नाम से लूट, आगजनी, रंगदारी वसूली का काम कर रहा था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!