Edited By Diksha kanojia, Updated: 22 Sep, 2020 11:54 AM
झारखंड की राजधानी रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जिसके बाद वह होम आइसोलेशन में चले गए हैं।
रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जिसके बाद वह होम आइसोलेशन में चले गए हैं।
सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा की जांच रिपोटर् कोरोना पॉजिटिव आई है। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद झा होम आइसोलेशन में चले गए हैं। फिलहाल एसएसपी अपने घर पर ही रह रहे हैं और चिकित्सकों की एक टीम लगातार उन पर नजर बनाए हुए है।
बता दें कि एसएसपी के संपर्क में आने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटाकर सैंपल संग्रहित करने का प्रयास किया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से मोरहाबादी मैदान में धरने पर बैठे सहायक पुलिस कर्मियों से वार्ता के लिए पहुंचे झा के साथ कई वरीय पुलिस अधिकारी समेत अन्य कर्मी शामिल थे।