हेमंत सरकार में राज्य की बच्चियां भी नहीं सुरक्षित: भाजपा

Edited By Diksha kanojia, Updated: 25 Aug, 2020 05:15 PM

state girls not safe in hemant government bjp

भाजपा ने सोमवार को आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार के शासनकाल में राज्य की बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं। साथ ही पार्टी ने गोड्डा में मूक-बधिर छात्रा के साथ हुए सामूहिक बलात्कार के दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

रांचीः भाजपा ने सोमवार को आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार के शासनकाल में राज्य की बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं। साथ ही पार्टी ने गोड्डा में मूक-बधिर छात्रा के साथ हुए सामूहिक बलात्कार के दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

जानकारी के अनुसार, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमित कुमार एक बयान जारी कर घटना पर रोष जताते हुए प्रदेश सरकार पर उक्त आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह घटना सिर्फ गोड्डा नहीं बल्की पूरे राज्य को शर्मसार करने वाली है। उन्होंने कहा कि राज्य में अब बच्चियां भी सुरक्षित नहीं रहीं अपने माता पिता और दो भाइयों की लाडली 13 वर्षीय मूक बधिर बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म एवं बेरहमी से हुई उसकी हत्या ने झारखंड सरकार की शासन व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है।

कुमार ने आरोप लगाया कि जब से राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार बनी है तब से बलात्कार, चोरी, डकैती, भुखमरी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। राज्य में नक्सलियों, उग्रवादियों, दरिंदों, गुंडे-मव्वालियों का राज कायम हो गया है। लड़कियां डर से घरों से बाहर नहीं निकल पा रही हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!