आंदोलनकारियों के मान सम्मान मामले में स्वत: संज्ञान ले राज्य सरकारः संघर्ष मोर्चा

Edited By Diksha kanojia, Updated: 30 Nov, 2020 12:35 PM

state government should take suo motu cognizance in respect of agitators

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार को झारखंड आंदोलनकारियों के मामले में स्वत संज्ञान लेनी चाहिए। राजधानी रांची के करम टोली स्थित केंद्रीय कार्यालय में मोर्चा की ओर से एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

रांचीः झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार को झारखंड आंदोलनकारियों के मामले में स्वत संज्ञान लेनी चाहिए। राजधानी रांची के करम टोली स्थित केंद्रीय कार्यालय में मोर्चा की ओर से एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में राज्य के प्रत्येक जिले के झारखंड आंदोलनकारियों ने भाग लिया। बैठक में 28 अक्टूबर को आयोजित मानव श्रृंखला एवं 15 नवंबर को आयोजित कार्यक्रमों की सफल बताया गया। साथ ही प्रखंड एवं जिला स्तर से झारखंड आंदोलनकारियों के मान सम्मान पेंशन एवं राजकीय सुविधाओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित पत्रों को सकारात्मक कदम बताया गया। मोर्चा ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों की स्थिति परिस्थिति आज राज्य सरकार से छुपी नहीं है।

राज्य सरकार में बैठे अधिकारी पदाधिकारी राज्य सरकार को झारखंड आंदोलनकारियों के मामले में गुमराह कर रहे हैं। जिसके कारण पूरे राज्य में झारखंड आंदोलनकारियों के बीच आक्रोश पनप रहा है जो आने वाले समय के लिए काफी खतरनाक और विस्फोटक साबित होगा। अभी झारखंड आंदोलनकारी राज्य में अपनी सरकार समझकर चल रहे हैं, कल ऐसा ना हो कि अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चाबंदी करने के लिए विवश हो जाएं।

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि झारखंड आंदोलनकारी गांधीवादी तरीके से आंदोलन कर रहे है। इसे सरकार झारखंड आंदोलनकारियों की कमजोरी ना समझें। प्रत्येक दिन झारखंड आंदोलनकारी मर रहे हैं उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।

सिंह ने कहा कि हमारे बीच करो या मरो की स्थिति है ऐसे में सरकार को स्वयं तय करना होगा कि झारखंड आंदोलनकारियों के मामले में क्या करना है या नहीं करना है। सरकार स्थिति स्पष्ट करें धोखे में रखकर सत्ता का संचालन ना संभाले।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!