Edited By Ramanjot, Updated: 21 Jun, 2020 03:45 PM
झारखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अंत्योदय के लक्ष्य को पूरा कर राष्ट्रीय एकात्मता को मजबूत कर रही है।
रांचीः झारखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अंत्योदय के लक्ष्य को पूरा कर राष्ट्रीय एकात्मता को मजबूत कर रही है।
दरअसल, दीपक प्रकाश राज्यसभा चुनाव में हुई ऐतिहासिक विजय के बाद शनिवार को प्रदेश कार्यालय पहुंचे। वहां डॉ. श्याप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्टी के प्रेरणा पुरुष है, जिनके विचारों और आदर्शों पर करोड़ों ध्येयनिष्ठ कार्यकर्ता मां भारती की सेवा में जुटे हैं।
भाजपा नेता ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार अंत्योदय के लक्ष्य को पूरा करते हुए राष्ट्रीय एकात्मता को मजबूत कर रही है।