Edited By Nitika, Updated: 23 Apr, 2021 09:24 PM
झारखंड में रांची जिले के इटकी स्थित टीबी सेनिटोरियम में भी बहुत जल्द कोरोना संक्रमितों का इलाज शुरू होगा।
रांचीः झारखंड में रांची जिले के इटकी स्थित टीबी सेनिटोरियम में भी बहुत जल्द कोरोना संक्रमितों का इलाज शुरू होगा।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उपलब्ध सुविधाओं का शुक्रवार को निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में मरीजों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। लेकिन, उस हिसाब से यहां के अस्पतालों में सुविधाएं कम पड़ रही हैं। खासकर ऑक्सीजन युक्त बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटिलेटर और आईसीयू की कमी सबसे ज्यादा देखी जा रही है।
वहीं हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार का पूरा प्रयास बेडों की संख्या बढ़ाने के साथ ऑक्सीजन आपूर्ति को सामान्य बनाए रखना है। इसी के मद्देनजर इटकी टीबी सैनिटोरियम में भी बेड और मानव बल बढ़ाने, ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ अन्य चिकित्सीय संसाधन उपलब्ध करवाए जाएंगे, ताकि कोरोना अस्पताल के तौर पर इसका इस्तेमाल किया जा सके।