आजादी के आंदोलन से पहले हमारे आदिवासी भाइयों ने उठाई थी अंग्रेजों के खिलाफ आवाजः जेपी नड्डा

Edited By Nitika, Updated: 05 Jun, 2022 03:05 PM

statement of jp nadda

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने झारखंड की राजधानी रांची में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा विश्वास रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब भारत में आजादी का आंदोलन प्रारंभ भी नहीं हुआ था, उस समय अंग्रेजों के खिलाफ अगर किसी ने आवाज...

 

रांचीः भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने झारखंड की राजधानी रांची में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा विश्वास रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब भारत में आजादी का आंदोलन प्रारंभ भी नहीं हुआ था, उस समय अंग्रेजों के खिलाफ अगर किसी ने आवाज उठाई थी तो हमारे आदिवासी भाइयों ने उठाई थी। 1780 यानी 18वीं शताब्दी से 1857 तक ये लड़ाई सबसे पहले हमारे आदिवासी भाइयों ने लड़ी।
PunjabKesari
जेपी नड्डा ने कहा कि ये भाजपा और भाजपा के नेता ही हैं, जो कह सकते हैं कि हमनें आदिवासियों के लिए ये ये काम किए हैं। लेकिन आदिवासियों के नाम पर चलने वाले राजनीतिक दल कुछ नहीं बोल सकते, वो बोलेंगे तो केवल यही बोलेंगे कि उन्होंने आदिवासियों को कैसे लुटा, कैसे उन्होंने आदिवासियों के साथ विश्वासघात किया। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आदिवासी भाइयों की चिंता अगर किसी ने की है तो आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने की हैं। मोदी सरकार में आज 8 आदिवासी भाई मंत्री हैं। आज भारत में गरीबी की रेखा 22% से घटकर केवल 10% रह गई है यानी करीब 12% लोग गरीबी की रेखा से बाहर निकल गए हैं।
PunjabKesari
नड्डा ने कहा कि इन 12% में एक बड़ी संख्या हमारे आदिवासी भाइयों की है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत देश भर में 3 करोड़ से अधिक आवास बनाकर दे दिए गए हैं। इनमें से 39 लाख मकान आदिवासी भाइयों के लिए स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से 29 लाख बनकर तैयार हो चुके हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!