Edited By Ramanjot, Updated: 05 Jul, 2020 03:42 PM
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू यादव इस वर्ष होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जेल से यदि बाहर नहीं आते हैं तो उनकी कमी महागठबंधन को खलेगी।
रांचीः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू यादव इस वर्ष होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जेल से यदि बाहर नहीं आते हैं तो उनकी कमी महागठबंधन को खलेगी।
सुबोधकांत ने शनिवार को रांची के रिम्स में लालू यादव से मुलाकात की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में निर्धारित विधानसभा चुनाव में यदि यादव प्रचार करने नहीं जा पाते हैं तो महागठबंधन को उनकी कमी निश्चित तौर पर खलेगी।
कांग्रेस नेता ने कहा कि महागठबंधन के पास लालू यादव के कद का कोई दूसरा नेता नहीं है। वह करिश्माई नेता हैं, जो जनता तक राज्य सरकार की विफलताओं को आसानी से रख सकते हैं।