Edited By Nitika, Updated: 11 May, 2024 08:56 AM
झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि 'बिनोद बिहारी चौक, धनबाद स्थित हमारे प्रेरणास्रोत परम आदरणीय स्व. बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किया जाना अत्यंत...
रांचीः झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि 'बिनोद बिहारी चौक, धनबाद स्थित हमारे प्रेरणास्रोत परम आदरणीय स्व. बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
सुदेश महतो ने यहां कहा कि यह अपराध अक्षम्य है। यह कुकृत्य झारखंड की अस्मिता और स्वाभिमान पर हमला है। इस निंदनीय घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को पुलिस प्रशासन अविलंब गिरफ्तार करे। उन्होंने कहा कि झारखंड विरोधी सोच रखने वाले इन अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।'